सावन में नारकंडा | हिमांचल प्रदेश सैर | बरसात 2017
नारकंडा पड़ाव शिमला से लगभग सत्तर किमी दूर एक छोटा सा पहाड़ी क्षेत्र , पर हमें कहीं भी आधारभूत सुविधाओं की कमी नही खली। और अगर कहीं आपकी गाड़ी का ईंधन यहाँ आते आते खत्म हो गया हो तो परेशान होने की नौबत नहीं आएगी , क्योकि यहाँ पेट्रोल पंप की सुविधा भी है। शांत जगह होने से गर्मियों की छुट्टियों में यहाँ अच्छी खासी सैलानियो की भीड़ देखी जा सकती है , पर बरसात में यहाँ बहुत कम पर्यटक दिखाई दिये। रहने की लिए अच्छा व सुथरा कमरा हम दंपति को हज़ार रुपए में पड़ा जिसमें सभी तीन स्टार श्रेणी की सुविधा शामिल रहीं। यहाँ मौसम ठंडा ही रहता है , तो गर्म कपड़े रखने मैं संकोच न ही करें , आप शाम को टहलने निकले तो ज़रूरत महसूस होती हैं , पर हम यहाँ हाफ पेंट और बिना बाजू वाली टीशर्ट में ही ठंड का मज़ा लेते रहे। यहाँ आप चाय की चुस्की लेते हुए सुहाने मौसम का आनंद ले सकते है , छोटी सी मार्किट घूमते हुए नारकंडा मंदिर बाजार पास ही है , के दर्शन कर सकते है । हालाँकि ज़्यादा खरीदारी के विकल्प नहीँ हैं , पर खाने में आपको चाईनीज़ , पंजाबी , नार्थ इंडियन सभी कुछ मिलेगा। यहाँ आप एक रात रुककर आगे का सफर त...
